बघौचघाट (बस्ती)। रामनगर गांव में एक महिला ने युवक पर गर्म पानी फेंक दिया। वह झुलस गया। युवक ने थाने में तहरीर देकर महिला पर पुरानी रंजिश में गरम पानी फेंकने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शनिवार की रात को युवक ने उसका बाह पकड़ लिया था।
रामनगर गांव के मुरारी यादव पुत्र हरि का इलाज पीएचसी पथरदेवा में हुआ। मुरारी ने थाने में तहरीर में कहा है कि रात में वह घर जा रहा था। गांव की इसरावती पत्नी गुड्डू ने पीछे से खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इसरावती ने भी थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि रात को युवक उसे छेड़ रहा था। बचाव में उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।