फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बारात में मारपीट में रुद्रपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

मऊ में बरात में हुई मारपीट में युवक की मौत
मऊ जिले के घोसी में बुधवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। बरात में गए एक युवक की मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना मऊ जिले के घोसी इलाके में हुई। मृतक रुद्रपुर कस्बे के आजाद नगर का निवासी थ। वह अपने साले के बेटे की बरात में गया था।
आजाद नगर वार्ड के राजकुमार सोनकर (40) मछली बेच कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बुधवार को अपने ससुराल देवरिया से बारात में शामिल होने मऊ गए थे। बारात उनके साले के लड़के की गई थी। बताया जा रहा है कि बरात में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे । इस दौरान राजकुमार के सिर में चोट लग गई । वह घायल हो गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोने लगी। पत्नी चंदा देवी और तीन मासूम बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर शहीद के घर में खुशी
भटनी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा कांड का मास्टरमाइंड मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की खबर लगते ही छपिया जयदेव के लाल शहीद विजय मौर्या के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद शहीद विजय मौर्या की पत्नी विजय लक्ष्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे आतंकवादियों को तो मौत की सजा होनी चाहिए। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के वाहन पर हमला कर दिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी मसूद अजहर ने ली थी। इस कायराना हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें भटनी के छपिया जयदेव निवासी विजय कुमार मौर्या की भी शहादत हुई थी। जवानों की इस शहादत पर पूरा देश आंसू बहाया था और पाकिस्तान तथा उसके समर्थित आतंकवादियों के प्रति लोगों में गुस्सा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें