फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। खेत की सिंचाई के लिए डीजल लाने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना धनौती-पुरैना मार्ग पर टीकमपार चौराहे के पास हुई। अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर छह पोखरा पार निवासी शर्मा राजभर (32) अपने भाई किशन और बृजेश राजभर के साथ धनौती-पुरैना मार्ग पर स्थित खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहा था। पंपिंग सेट में डीजल कम होने पर वह बाइक से डीजल लाने रात आठ बजे पास के टीकमपार चौराहे पर जा रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। शर्मा राजभर के वापस नहीं लौटने उसके भाई खोजने के लिए निकले तो रास्ते में वह सड़क किनारे अचेत मिला। बाइक दूसरी तरफ क्षतिग्रस्त पड़ी थी। दोनों भाई उसे भाटपाररानी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शर्मा राजभर के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शर्मा अपने पांच भाइयों इंदल, प्रेम, किशन और बृजेश में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। खेती और मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। शर्मा राजभर की माता श्याम देई देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। श्याम देई बार-बार अचेत हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें