फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपवा नेता को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली पहुंचाया

विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली में बैठाई गई एपवा नेता गीता पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। देवरिया में सोमवार को झोपड़पट्टी उजाड़े जाने का विरोध कर रही एपवा नेता गीता पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें सलेमपुर कोतवाली लाया गया। विरोध में जिले के प्रमुख नेता कोतवाली पहुंच कर पुलिस से छोड़ने का आग्रह करते रहे, लेकिन देर रात तक उन्हें छोड़ा नहीं गया।
विज्ञापन

डीएम आवास के पीछे स्थित झोपड़पट्टी को बुलडोजर लगाकर प्रशासन द्वारा उजाड़े जाने का विरोध कर रही अखिल भारतीय महिला एसोसिएशन (एपवा) की नेता गीता पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गरीबों की झोपड़ी उजाड़े जाने के विरोध में उमड़ रहे स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने गीता पांडेय को देवरिया से सलेमपुर कोतवाली भेज दिया। जिले भर के विभिन्न संगठनों के नेता कोतवाली पहुंचकर महिला नेता की हिरासत का विरोध किया। इसकी निंदा करते हुए गीता पांडेय की तुरंत छोड़ने की मांग की। देर रात तक एपवा नेता को छोड़ा नहीं गया। कोतवाली में डॉ. चतुरानन ओझा, राकपा के प्रदेश महा सचिव संजय दीप कुशवाहा, रामकिशोर वर्मा, प्रेमलता पांडेय, प्रेमचंद्र यादव, श्यामदेव यादव, शिवाजी राय, जनार्दन प्रसाद शाही, राम निवास, ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी, आरपी सिंह, गुड्डू चौधरी, अनिल शर्मा, अरविंद गिरि और नीलम सिंह आदि पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें