देवरिया। ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक पर बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली के मीर देवरिया में हुई। महिला ननद के घर से शादी समारोह में शामिल होकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
भटनी थानाक्षेत्र के सिसई गांव निवासी शारदा देवी (36) पत्नी जगलाल पासवान शहर के चकियवां मोहल्ले में ननद के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शनिवार की दोपहर में बेटे हृदयानंद के साथ बाइक से घर जा रही थी। अभी दोनों सदर कोतवाली के मीर देवरिया के पास पहुंचे थे कि ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान शारदा देवी गिर गईं। कुछ लोगों ने मदद कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।