फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर चक-चपकी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से हरिशंकर विश्वकर्मा (22) की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बभनी थाना क्षेत्र के कारीडाड़ गांव निवासी हरिशंकर पुत्र फून्नू विश्वकर्मा शुक्रवार की दोपहर पैदल ही घर से निकला और चपकी गांव घूमने गया था। वहां से रात में वह घर नहीं आया। इस पर उसके घर वालों ने उसकी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर घर वाले बगैर किसी को सूचना दिये शांत हो गए। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव चक-चपकी गांव में सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव को देखने से ऐसा लग रहा था जैसे किसी बड़े वाहन की चपेट में वह आ गया हो। उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान कराई तो वह कारीडाड़ का हरिशंकर निकला। फिर पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें