फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से सास की मौत, बहू घायल

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
देवरिया। उपचार कराकर लौट रही सास-बहू को पिकअप ने टक्कर मार दिया। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे सदर कोतवाली के लंगड़ा बाजार में हुई। इस हादसे में घायल सास की मौत हो गई और बहू का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतका के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के धोबी छापर गांव निवासी मोहन यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र चंद्रिका यादव ने बताया कि बुधवार की रात वह बाइक से सदर कोतवाली के लंगड़ा बाजार चौराहे पर मां शांति देवी (55) और पत्नी मीरा देवी (30) की दवा कराने गए थे। लौटने समय रात करीब आठ बजे तीनों लोग चौराहे से महज 50 कदम दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मां शांति देवी और पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी चोट आई। जब दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मां शांति देवी को मृत घोषित कर दिया और पत्नी मीरा देवी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मोहन यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें