फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही नदी में मिला लापता आंगनबाड़ी सहायिका का शव

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बरईपार पांडेय गांव से रहस्यमय ढंग से लापता आंगनबाड़ी सहायिका की गुरुवार को लाश मिली। हत्या कर उसका शव स्याही नदी के केवटनिया घाट के पास फेंक दिया गया था। नदी की ओर टहलने गए लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। शिनाख्त के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। मायके वालों ने महिला के घर वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरईपार पांडेय गांव की आंगनबाड़ी सहायिका कमलेश मंगलवार की देर रात संदिग्ध हाल में लापता हो गई थीं। घर के बाहर स्थित शौचालय की दीवारों व रास्ते में काफी मात्रा में खून बिखरा मिला था। अनहोनी की आशंका से सहमे छोटे बेटे चंद्रमणि ने पुलिस को सूचना दी। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस तलाश मेें जुटी थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह स्याही नदी के केवटनिया घाट पर महिला का शव देखा गया। पुलिस ने नदी से बाहर निकालकर घरवालों से शिनाख्त कराई। महिला के शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म मिले हैं। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि महिला के पति विजय पांडेय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ में रहते हैं। उनके साथ बेटा शेषमणि, चंद्रमणि और बेटी रीना भी रहती हैं। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस कारण कमलेश अकेले ही गांव में पुश्तैनी मकान के बगल में टीनशेड डालकर रहती थीं। छोटा बेटा चंद्रमणि पुश्तैनी मकान की मरम्मत के लिए गांव आया है। उसी ने ही मां के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बनकटा थानाक्षेत्र के कठघरा गांव निवासी महिला के मायके वालों ने उसके घरवालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी भीष्मपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें