फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी से छेड़खानी करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया) । प्रतिशोध में किशोरी का अपहरण कर उससे छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोरखपुर में रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में किशोरी मिली थी। कार्रवाई के बजाए कोतवाली पुलिस टाल मटोल कर रही थी लेकिन अफसरों तक मामला पहुंचा तो कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले एक युवक ने तीन साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पिता के अंदर बेटी के साथ हुई रेप की घटना की प्रतिशोध की आग जल रही थी। इसका बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। 28 अगस्त की रात उसने साथियों के सहयोग से शौच करने जा रही रेप के आरोपी युवक की बहन को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर छेड़छाड़ किया। रात को गोरखपुर ले गया और बेहोशी की हालत में स्टेशन पर छोड़ चला आया। 29 अगस्त की भोर में होश आने पर स्टेशन पर किशोरी भटक रही थी। जीआरपी ने किशोरी को उसके घर वालों के सुपुर्द किया। किशोरी द्वारा आपबीती बताए जाने के बाद पुलिस ने प्रमोद, गुलाब और पिंटू पर खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि आरोपी प्रमोद को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें