फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के शव मिलने के बाद नही दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
(फॉलोअप)
विज्ञापन

----------
छात्रा की हत्या के मामले में नहीं दर्ज हो सका केस

प्वाइंटर
- गुमशुदगी तक नहीं हुई दर्ज, तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस
- घर से लापता छात्रा की खून से लथपथ लाश झाड़ी में मिली थी

अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। घर से लापता किशोरी की निर्मम हत्या होने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। घर वाले बिटिया की हत्या को लेकर जहां सुस्त हैं, वहीं पुलिस कार्रवाई के बजाए तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का तर्क है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। रविवार को करीब दो बजे गांव के समीप छोटी गंडक नदी के किनारे झाड़ी में खून से लथपथ उसकी लाश लोगों ने देखी। छात्रा का पेट फटा हुआ था और चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी तक का केस दर्ज नहीं किया है। 24 घंटे बीतने के बाद पुलिस कार्रवाई के नाम पर टालमटोल कर रही है। इस बाबत कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि अभी तहीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। घर वाले खुद निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें