फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मुंडन समारोह में टेट लगाने आए एक मजदूर ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग बगीचे में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। लड़की के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है।
विज्ञापन

महुआडीह चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां शुक्रवार की रात मुंडन समारोह था। समारोह में पड़ोस के लोग भी शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने आया एक मजदूर देर रात बैंड बाजा और डीजे के शोर के बीच छह वर्षीय मासूम लालच देकर गांव के पूरब स्थित बगीचे में ले गया। वहां उसने मासूम से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मासूम के शोर मचाने पर आसपास के लोग बगीचे की ओर दौड़ पड़े। आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना 100 नंबर और महुआडीह चौकी इंचार्ज राम मोहन सिंह को दी गई। यूपी-100 की टीम आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। शनिवार को मासूम के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट की तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने कहा कि घटना संज्ञान में है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें