फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन
देवरिया। बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुराचार करने का मामला सामने आया है। युवक के शादी से इन्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के बाद छात्रा मंगलवार को पुलिस ऑफिस पहुंची और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बनकटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा पास के ही एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। दो साल पूर्व पड़ोसी गांव के एक युवक से उसका संपर्क बढ़ा। छात्रा का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा करके दो साल तक शारीरिक शोषण किया। एक माह पूर्व युवती ने शादी की बात कही तो युवक टाल-मटोल करने लगा। युवक का यह रवैया देख युवती ने दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया और पिटाई की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत बनकटा पुलिस से की। कार्रवाई के बजाए पुलिस कई दिनों तक दौड़ाती रही। एसपी रोहन पी. कनय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। स्थानीय पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें