फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारों ने दाह-संस्कार करने से रोका

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
बरहज। कटइलवा मुक्तिपथ पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सिपाही के शवदाह को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बखेड़ा देख सिपाही की पत्नी ने पुलिस कप्तान से पट्टीदारों द्वारा दाह-संस्कार नहीं करने देने की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन घंटे बाद भतीजे से मुुखाग्नि दिलाई।
विज्ञापन

भलुअनी थाने के मरकड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान रहे बृजनंदन मिश्र सेवानिवृत्त होने के बाद देवरिया स्थित नाथनगर में मकान बनवाकर रहते थे। उनकी शादी लबकनी गंगा निवासी कालिंदी मिश्र से हुुुई थी। कोई संतान नहीं होने से उनके चल-अचल संपत्ति पर पट्टीदारों की नजर थी। इसको लेकर पूर्व में विवाद हो चुका है। बृजनंदन पट्टीदारों की करतूतों से खिन्न होकर देवरिया में रहते थे। जबकि कालिंदी भाई के बेटे सुधांशु को बचपन से अपने पास रखती थीं। बृजनंदन की कटइलवा मुक्ति पथ पर दाह-संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच गांव से आए कुछ पट्टीदार दाह-संस्कार करने से रोक दिया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे देखकर आसपास के लोग जुट गए। जानकारी होने पर कालिंदी ने पुलिस कप्तान से गुहार लगाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुधांशु से मुखाग्नि दिलाई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर गया था। कालिंदी के कहने पर उनके भाई के लड़के से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें