फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 तोते मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
तस्करी के लिए जा रहे तोते के साथ बनकटा पुलिस और गिरफ्तार किए गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटा। तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे 500 तोतों के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी तोतों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए दोनों तस्कर सीतापुर के रहने वाले बताए जाते हैं।
विज्ञापन



एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर एसओ विजय नारायण प्रसाद रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी उधर से गुजर रही थी।

पुलिस ने वाहन को रोका तो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने वाहन को रोक लिया। जांच में वाहन के भीतर पांच पिजड़ों में ठूंसकर पक्षियों को रखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पिजड़ों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सीतापुर जिले के खैराबाद के असोडर गांव निवासी मो. आजम खान और रूकसाद खान के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि दोनों तीन वर्षों से बिहार में तोते ले जाकर महंगे दामों में बेचते थे। लेकिन जिले की पुलिस को इसकी खबर तक नहीं थी।


तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेश भारती, जयप्रकाश यादव, बबलू यादव, नितिन और हरिश्चंद्र शामिल रहे। एसओ ने बताया कि तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें