फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम और गुस्से में सड़क पर उतरे लोग, पुलिस बेबस

विज्ञापन
लार थाना गेट पर प्रधान के हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते सपा नेता व आम लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। प्रधान सुनील यादव की हत्या के बाद सीएचसी पर रात में पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मंशा थी कि रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार हो जाए, जिससे दूसरे दिन कोई बवाल न हो, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी पुलिस की रणनीति पर भारी पड़ी। गम और गुस्से के बीच सड़क पर उतरे लोगों के अलावा महिलाओं ने भी पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली। इसकी वजह से थाने के अंदर और बाहर दहशत का माहौल रहा। सपा नेता प्रधान सुनील यादव की पत्नी सुबह करीब सात बजे बस से महिलाओं के साथ थाने पहुंची। तब तक अन्य लोग भी थाने पहुंच गए थे। पत्नी की बदहवासी को देख लोगों की आंखें भर आई। जब एंबुलेंस से शव थाने पर पहुंचा तो आंखों में आंसू लिए लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद सपा के प्रमुख नेता भी पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर मांग करने लगे। पुलिस और लोगों के बीच कई बार नोंकझोंक हुई। करीब 11 बजे पहुंचे एडीएम राकेश पटेल और एएसपी शिष्यपाल ने लोगों से वार्ता की कोशिश की, लेकिन किसी ने एक न सुनी। हालात बेकाबू होते देख कई थानों की पुलिस व पीएसी को मौके पर बुलाना पड़ा। चार घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ। एसओ को हटाने की मांग पर एसपी ने विचार करने की बात कही। डीएम अमित किशोर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। लोगों की मांगों को शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या
सड़क जाम में शामिल हुए सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से युवा प्रधान की हत्या हुई है। प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसकी लड़ाई पार्टी लड़ेगी। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ, मनबोध प्रसाद, जयप्रकाश अंचल, यूथ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव, ओपी यादव, विजयलक्ष्मी गौतम, रंजना भारती, उमेश यादव, निर्भय यादव, अरुण यादव, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

ताबड़तोड़ छापामारी, हिरासत में तीन करीबी
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पूरी रात दबिश दिया है। मटियरा जगदीश गांव के अलावा भाटपाररानी, मईल और गुठनी थानाक्षेत्र के कई गांव में पुलिस दबिश दी। आरोपियों के करीब तीन लोगों को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने 10 पुलिस टीम गठित हैं। स्वॉट टीम के अलावा सीओ और अन्य थानों के एसओ शामिल हैं। प्रधान के करीबियों और प्रधान का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगे हैं। प्रधान सुनील के साथ लाररोड इलाके का एक आर्केस्ट्रा संचालक इधर कुछ दिनों से रहता था। पुलिस की माने तो घटना के समय आर्केस्ट्रा संचालक बाहर मौजूद था और भाग गया। इसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
विज्ञापन


बदमाशों ने मारी थी पांच गोली
सुनील यादव को बाइक सवार बदमाशों ने पांच गोली मारी थी। पुलिस ने मौके से खाली खोखा बरामद किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो गोली मिली। एक सिर और दूसरी गर्दन में फंसी थी। रात को डीएम के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसमें डॉ. अनूप दुबे, सर्जन डॉ. राकेश कुमार और डॉ. डीके सिंह शामिल रहे। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस के अनुसार शॉर्प शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है। नाइन एमएम पिस्टल से प्रधान को गोली मराने की पुष्टि हुई है।

घर से घाट तक उतरा जनसैलाब
शव जब गांव में पहुंचा तो दरवाजे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। चीख पुकार के बीच शव को सोहगरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता रामअधार यादव ने मुखाग्नि दी। चिता में आग लगी तो लोगों की आंखें भर आई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें