फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिजा त्रिपाठी पर दर्ज हुआ एक और केस

विज्ञापन
Deoria Shelter Home
विज्ञापन
देवरिया। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष और देवरिया बालिका गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी पर एक और केस दर्ज हुआ है। बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को अगवा कराने का केस दर्ज कराया। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी एन.कोलांची से मिलकर शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह में रखा गया था। यहां से उनकी बेटी गायब हो गई है। पांच अगस्त को बालिका गृह कांड की जानकारी होने पर वह यहां आकर पता किया तो उसकी बेटी नहीं थी। वह जिम्मेदारों को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को उसने एसपी एन. कोलांची से मिलकर शिकायत की। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बालिका गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देवरिया बालिका गृह कांड में गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन त्रिपाठी और बेटी कंचनलता इस समय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें