फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर ससुर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शराब पीने और जुआ खेलने से मना करने से नाराज दामाद ने सुसर के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। घरवाले पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या करने के बाद दामाद फरार है। पुलिस उसकी खोज कर रही है। हत्या की वारदात मंगलवार की सुबह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव सोमबरसा में हुई।
विज्ञापन

सोनबरसा के बिहारी चौहान की पांच बेटियां हैं। एक बेटा था, लेकिन 12 साल पहले उसकी मौत हो गई। पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बेटी इंद्रवती की शादी उसने तरकुलवा थाना के नरायनपुर गांव में राजकिशोर चौहान से की थी। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। पिता से बेटी की हालत देखी न गई और उसने बेटी और दामाद को अपने पास बुला लिया। दोनों सास कुमारी और ससुर बिहारी के साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि इस बीच दामाद की संगत बिगड़ गई। वह शराब पीने और जुआ खेलने लगा। यह बात ससुर को अच्छी नहीं लगती थी। वह दामाद को अक्सर टोकता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन मारपीट होती थी। बीच-बचाव करने पर वह पत्नी की भी पिटाई कर देता था। मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब ससुर गांव में नहर के किनारे शौच करने गए थे। इसी बीच दामाद लाठी लेकर पहुंचा और ससुर के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दामाद भाग खड़ा हुआ। 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस से शव को गांव ले जाया गया और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें