फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान को चोरों ने खंगाला, कैश समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन

फोटो समाचार
- देवरिया खास मोहल्ले का है मामला, परिवार रहता है मुंबई में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। एक रिश्तेदार गुरुवार को जब घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने मुंबई में रहने वाले मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
मदनपुर थानाक्षेत्र के मोहन समोगर गांव निवासी संजय गोंड मुंबई में रहकर कारोबार करते हैं। देवरिया खास मोहल्ले में उन्होंने मकान बनवाया है। मुंबई से आने पर यहां रहते हैं। लगभग छह महीने से मकान का ताला बंद था। उनके एक रिश्तेदार मकान की देखभाल करते रहते हैं। गुरुवार की दोपहर वह मकान पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखे तो आलमारी और बाक्स तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए हैं। उन्होंने पहले इसकी सूचना मुंबई में रहने वाले संजय को दी। इसके बाद डायल-100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। संजय ने पुलिसवालों को बताया कि घर में 20 हजार रुपये नकद, 25 चांदी का सिक्का, अंगूठी, पायल, झुमका, माला, कपड़ा आदि रखा था। सब चोरी हो गया है। वह मुंबई से देवरिया आ रहे हैं। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि चोरी हुई है। अभी मुझे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन पर एससीएसटी का केस दर्ज
देवरिया। सदर कोतवाली के सहजौली गांव निवासी मीना देवी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि जमीन के विवाद में 27 फरवरी को गांव के ही राहुल, सीताराम और हृदयनारायण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें