फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह करने पहुंचे सुरेंद्र तो हरकत में आए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

- आदेश के बाद भी खरवार जाति को एसटी का प्रमाण पत्र न मिलने से क्षुब्ध थे सुरेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र न बनने से नाराज होकर आत्मदाह की धमकी देने वाले सुरेंद्र प्रसाद खरवार ने मंगलवार को डीएम के आश्वासन पर फैसला बदल दिया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रमाण पत्र देने की बात कही।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद खरवार जाति के लोगों को एसटी का प्रमाण पत्र नहीं जारी हो रहा। इसके लिए कई बार लोगों ने तहसील से जिले तक शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर खरवार जाति के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद खरवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मंगलवार को वह जिलाध्यक्ष गुरुज प्रसाद के साथ तहसील में आत्मदाह करने पहुंचे तो प्रशासन सकते में आ गया। सूचना मिलते ही डीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। डीएम के निर्देश का हवाला देते हुए तहसीलदार ने बुधवार को प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुरेंद्र ने अपना फैसला बदला। मौके पर खरवार जाति के ही चार अन्य लोगों ने भी एसटी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया। इस दौरान मोहन खरवार, बैजनाथ खरवार, परशुराम खरवार, कन्हैया खरवार, शंभू, बीरबल, सुरेश, शिवविलास, मुखी प्रसाद, रणजीत, राजेश्वर, रामेश्वर, रामकृपाल, जनक देव, श्रीराम, जगरनाथ, रमाशंकर, हरिलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें