फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस में कमीशन के विवाद को लेकर चली गोली

विज्ञापन
सोमनाथ मंदिर पर मारकण्डे गिरि के उपर गोली चलने के बाद सहमे हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सोमनाथ मंदिर के पास सोमवार की सुबह अचानक गोली चलने से सनसनी फैल गई। कार से आए बदमाशों ने स्कूल ड्रेस आपूर्तिकर्ता को लक्ष्य कर फायरिंग की, लेकिन निशाना चूक गया। गोली दीवार में लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। हमले के पीछे प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस की खरीदारी में कमीशन के विवाद को कारण बताया जा रहा है। स्कूल ड्रेस आपूर्तिकर्ता ने एक प्रधानाध्यापक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर के पुजारी भोला गिरी के बेटे मारकंडेय गिरी ने आयुष ट्रेडर्स के माध्यम से तरकुलवा ब्लॉक के मोगलपुरा प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस की आपूर्ति की थी। मारकंडेय के मुताबिक प्रति ड्रेस 180 रुपये की दर तय हुई थी, लेकिन आपूर्ति के बाद प्रधानाध्यापक ने 160 रुपये की दर से भुगतान करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में फोन पर काफी तल्ख बातचीत तो हुई ही, नौबत गालीगलौज तक पहुंच गई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मारकंडेय गिरी मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान पर बैठा था। बताते हैं कि इसी दौरान लाल रंग की कार में आए चार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर कर दिया। संयोग से गोली मारकंडेय के बगल से होते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक कार सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दीवार में गोली लगने के निशान मिले हैं। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर प्रधानाध्यापक कृष्णप्रताप यादव, उसके साथी टुनटुन पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
----------
आरोपी प्रधानाध्यापक स्कूल पर थे मौजूद
ठेकेदार जिस स्कूल केे प्रधानाध्यापक पर जानलेवा हमले का आरोप लगा रहा है, वह घटना के दिन स्कूल पर ड्यूटी करते नजर आए। उनकी हाजिरी भी बनी हुई है। गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गई है या किसी और असलहे का उपयोग किया है, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें