फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर सिम बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। फर्जी आईडी पर सिम बेच रहे एक दुकानदार विजय प्रताप मौर्य को स्वॉट टीम और मुकामी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। सर्विलांस के जरिए पुलिस को मगहरा में फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने की भनक मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी की। विजय के पास से एक लैपटॉप, 100 फर्जी आईडी पर एक्टीवेटेड सिम कार्ड, तीन अदद मोबाइल, एक फिंगर स्कैनर्स और 25800 नगद रुपये बरामद हुए है। आरोपी दुकानदार लार का रहने वाला है। पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानेदार मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सर्विलांस के जरिए मगहरा चौराहा स्थित मोबाइल दुकानदार की पहचान हुई थी। एसओजी प्रभारी अनिल यादव मगहरा चौराहे पर पहुंचकर मोबाइल के दुकानों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मोबाइल के दुकान से भारी मात्रा में फर्जी आईडी पर एक्टीवेटेड सिम बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि विजय फर्जी आईडी पर सिमकार्ड एक्टीवेट कर बेचता था। पुलिस ने विजय के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें