फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के वार्ड-10 सोहनपार में चुनावी रंजिश को लेकर दो सदस्य पद के प्रत्याशी मंगलवार की देर रात भिड़ गए। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। घायलों में एक पक्ष की मुन्नी देवी, रोहित, पप्पू और दूसरे पक्ष के भी तीन लोग शामिल हैं। मुन्नी देवी ने बुधवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर को दिए नामजद शिकायती पत्र में मुन्नी देवी ने कहा है कि वह देर रात खेत की सिंचाई कर बेटों के साथ घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते यह कहा कि तुम क्यों सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हो और पीटकर घायल कर दिए। बीचबचाव कर रहे बेटों को भी पीटकर घायल कर दिए। उन्होंने पुलिस में नहीं जाने की धमकी देते हुए चले गए। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें