देवरिया। पत्नी का मायके जाना एक पति को इतना नागवार लगा कि उसने फंदे पर झूल गया। घरवाले उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी प्रेेमचंद्र राव की पत्नी से रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों से प्रेमचंद्र ने बात भी की। इसके कुछ देर बाद प्रेमचंद्र ने कमरे में छत की कुंडे से फांसी लगा लिया। बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उसके गर्दन की हड्डी फ्रैक्चर होने की संभावना जताते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंची पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल था। घरवालों का कहना था कुछ दिनों से प्रेमचंद्र नशे कर आदी हो गया था। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी इन्हीं बातों को लेकर मारपीट हुई थी।