फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला, एक ही आरोपी दुष्कर्म की दो थानों में रिपोर्ट

विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षा विभाग के कर्मचारी राकेश मणि त्रिपाठी पर दर्ज दुष्कर्म के केस में नया मोड़ आ गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक महिला दो थानों में एक ही व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी के भाई ने कहा है कि सिद्धार्थनगर में फर्जी शिक्षक भर्ती कांड के सरगना के इशारे पर उसके भाई को झूठा फंसाया गया है। उसके प्रार्थना पत्र पर एसपी ने त्वरित विवेचना के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों खामपार और सदर कोतवाली में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हुए। एक दिन के अंतराल पर दर्ज दोनों मुकदमे में आरोपी बीएसए सिद्धार्थनगर के दफ्तर में लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी को बनाया गया। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करती, सिफारिशें आने लगीं। आरोपी का भाई भी एसपी से मिला। उनका कहना था कि सिद्धार्थनगर में 38 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई हुई थी, जिसमें ज्यादातर देवरिया के हैं। ये भर्तियां कराने वाला भाटपाररानी क्षेत्र का रहने वाला है, जो फरार है। खुद को बचाने के लिए उसने ही राकेश को झूठा फंसाने की साजिश रची। एसपी ने निष्पक्ष विवेचना कराने का आश्वासन दिया। बुधवार को कोतवाल यादवेंद्र को बुलाकर शिक्षक भर्ती प्रकरण के सरगना पर शिकंजा कसने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें