फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर उत्पात कर रहे शराबियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एटीएम के पास लड़ने से मना करने पर दो शराबियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा के खजांची से धक्कामुक्की करते हुए बैंक में पत्थर फेंके। पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने दोनों शराबियों को दबोच लिया है। मंगलवार रात करीब नौ बजे एसबीआई की मुख्य शाखा के खजांची रामतीर्थ बैंक के बाहर खड़े थे। वहां दो शराबी एटीएम मशीन के कक्ष के पास आपस में लड़ रहे थे। खजांची ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो दोनों शराबी उनसे अभद्रता करने लगे और धक्का दे दिया। खजांची ने गार्ड को बुलाया तो शराबियों ने बैंक परिसर में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पकड़ने लगी तो शराबियों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की की। इसके बाद पुलिस दोनों शराबियों को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले की पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें