फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अधेड़ को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर दरवाजे पर उसका शव पड़ा हुआ था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी गोविंद पांडेय (55) गांव के ही हेमंत की गिट्टी बालू की दुकान पर कार्य करता था। सोमवार की शाम को वह घर से शहर के खरजरवा चौराहा पर किसी काम से गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे वापस लौटते समय रास्ते में घेरकर गांव के एक युवक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर रात को घर वालों ने देखा तो लाश घर के बाहर सड़क पर पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक गांव में पुलिस जमी रही। मृतक के भाई विवेकानंद पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही घनश्याम उर्फ सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। विवेकानंद का कहना है कि सोनू के परिवार से कूड़ा फेंकने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी रंजिश में रात को रास्ते में घेरकर गोविंद पांडेय की सोनू ने हत्या कर दी। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि सोनू मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें