फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में प्रधान का रिश्तेदार और चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में प्रधान का रिश्तेदार और चालक
विज्ञापन


चार लोगों से पूछताछ, प्रधान के करीबियों पर संदेह
अमर उजाला ब्यूरो
लार। युवा प्रधान सुनील यादव हत्याकांड में शामिल शूटरों तक खाकी का हाथ एक माह बाद भी नहीं पहुंच सका। गुरुवार को पुलिस ने प्रधान के रिश्तेदार और चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फरार चल रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मटियरा जगदीश गांव निवासी प्रधान सुनील यादव की हत्या के मामले में गांव के पूर्व प्रधान भानूप्रकाश समेत पांच लोगों पर केस दर्ज है। इसमें एक आरोपी भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस का दावा है कि प्रधान की हत्या पेशेवर शूटरों ने किया है। इसकी तलाश में पुलिस अभी तक संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घटना के दौरान सुनील के पास इसका दिव्यांग रिश्तेदार मौजूद था और चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। शुरुआती दौर में भी पुलिस ने दोनों को कई दिनों तक हिरासत में रखकर पूछताछ किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। दोपहर में पुलिस ने पुन: दिव्यांग रिश्तेदार, चालक और सुनील के पास दिव्यांग को लाकर छोड़ने वाले दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। इस बाबत एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें