फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक में नहाने गया रेलकर्मी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
- नदी के किनारे लावारिस हाल में मिला साइकिल, चप्पल व कपड़े
विज्ञापन

- भटनी स्टेशन पर सफाई कर्मी के रूप में था तैनातअमर उजाला ब्यूरो
भटनी। थाना क्षेत्र के नूरीगंज के पास शुक्रवार की शाम छोटी गंडक में नहाने गया रेलकर्मी संदिग्ध हाल में लापता हो गया। देर शाम तक उसके घर न लौने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की है। नदी के किनारे साइकिल व कपड़े मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि रेलकर्मी नदी में डूब गया है। पुलिस की मदद से देर रात तक तलाश जारी रही।
विज्ञापन

साहोपार गांव निवासी केशव प्रसाद (55) भटनी में रेलवे में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी से छूटने के बाद वह रोजाना नूरीगंज के पास गंडक में नहाने जाता है और फिर घर पहुंचता है। शुक्रवार की शाम भी ड्यूटी के बाद वह नदी की ओर निकला। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे उसकी साइकिल, चप्पल व कपड़े लावारिस हाल में मिले। आस-पास खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। नदी में जाल डालकर तलाश शुरू की गई। रात नौ बजे तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। एसओ विद्यासागर ने बताया कि तलाश कराई जा रही है। मौके की स्थिति से आशंका है कि वह नदी में डूब गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें