फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर केस दर्ज, घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मोतीलाल रोड पर बुधवार की रात हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। इधर, घायल अप्पू को चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोतीलाल रोड में बुधवार की रात 9.30 बजे के करीब रामगुलाम टोला का रहने वाला अप्पू 20 सिंह वाहिनी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। इस दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसमें उसे चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया गया। इसके बाद भीड़ जुट गई थी। घायल अप्पू के भाई भोला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, संजय तिवारी और धनंजय तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी, एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना हैं कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें