फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल कन्हैया ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
कन्हैया की फाइल फोटो । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बोलेरो के पेड़ से टकराने में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। एक अन्य घायल कन्हैया चौहान ने भी गुरुवार को दोपहर बाद लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में घायल रामखेलावन की हालत स्थिर है। उन्हें भी लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एक बजे बरात से लौटते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास सड़क किनारे पेड़ में भिड़ गई थी। हादसे में बोलेरो चालक रामपुर कारखाना के पिपराइच निवासी झुनझुन शर्मा (25) के अलावा खोराराम निवासी बराती अमेरिका (60), सत्यनारायण उर्फ सत्तन चौहान (65), मुनीम (65), बहादुर (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवपूजन (70) और सचिन (15) ने जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। दलसिंगार (55) की मौत गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई। रामखेलावन (50) व कन्हैया (40) को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। इसी बीच गुरुवार को कन्हैया ने भी दम तोड़ दिया। राजबली चौहान की तीन संतानों में कन्हैया सबसे छोटा था। पत्नी रीमा के अलावा बेटा अमृत (8), अंशिका (5) और कृष (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें