फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पीछे रेल लाइन पर पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटी लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने शव को पहचान की कोशिश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पीछे मंगलवार की दोपहर भैंस चरा रहे लोगों ने रेलवे लाइन पर व्यक्ति का शव कटा हुआ देखा। धीरे-धीरे इसकी सूचना अगल-बगल के गांवों के माध्यम से पुलिस को भी मिली। गौरीबाजार पुलिस के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए अगल-बगल के गांववालों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव का कहना है कि शव मिला है। शिनाख्त की कोशिश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें