फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवरिया। परिजनों ने काम करने के लिए युवक को मंगलवार को डांट दिया। यह बात युवक को नागवार लग गई। उसने कांशीराम आवास के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा गांव के रहने वाले अविनाश पुत्र प्रमोद के घर मई माह में बहन की शादी है। अविनाश आईटीआई में प्रशिक्षण लेने के बाद बेरोजगार था। परिवार के लोग उसे काम करने के लिए बराबर दबाव डालते थे। इसे लेकर मंगलवार की सुबह भी परिवार के सदस्यों और अविनाश के बीच कहासुनी हुई। परिजनों ने अविनाश को डांट दिया। यह बात अविनाश को नागवार लगी। वह सुबह घर से बिना कुछ कहे हुए निकल गया। पुरवां स्थित कांशीराम आवास के पास पहुंचा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अविनाश रेलवे ट्रैक के किनारे बैठ कर काफी समय तक ट्रेन के आने का इंतजार किया। इसी बीच एक ट्रेन आती हुई दिखाई दी तो अविनाश ट्रेन के आगे कूद गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन अविनाश के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। अविनाश के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों और दोस्तों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त किए। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें