फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखुंदू में 200 एकड़ फसल जलकर राख

Tue, 11 Apr 2017 11:06 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खुखुन्दू के बतरौलीऔर खजुरी करौता, धोबी छापर गांव में गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। मंगलवार को आग का कहर खुखुंदू इलाके में रहा। दोपहर को बतरौली से शुरू हुई आग मकुनही तक पहुंच गई। करीब छह गांव के किसान आग से प्रभावित हुए। करीब 200 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बतरौली गांव में कंबाइन से कटाई जा रही थी। किसानों का आरोप है कि खेत में कुछ लोगों ने भोजन बनाया था।

चूल्हे की चिंगारी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। आग से मुक्तिनाथ, रामचीज, लक्ष्मन, मोतीलाल, जवाहर सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जल गई। इस बाद आग खुजरी गांव तक पहुंच गई। सैकड़ों लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। आग की ऊंची लपटों के आगे लोग बेबस थे। आग से खजुरी करौता भीमपुरवा में अमला प्रसाद, रामप्यारे, रामअवध, सुशील तिवारी, रामबहाल, पारस तिवारी, लखीचंद, पशुपति तिवारी, रामबेलास, अवधेश, उदयभान, रामवृक्ष की फसल जल गई। आग भलुआ पहुंची और दीननाथ तिवारी, मुनीब, अलीबास, फुलबास, रामप्रवेश, कन्हैया के गेहूं को जलाकर राख कर दिया।

धोबीछापर गांव में आग से नरेश, फागू, केदार, हरेंद्र, मुन्ना, घूस की फसल जली। मकुनही गांव में नंदलाल, त्रिभुवन पांडेय, भोला, सलामत मोहन तिवारी, ओमप्रकाश, लोरिक, कृष्णानंद और मोती की फसल जल गई। रेललाइन होने के कारण आग आगे नहीं फैल पाई। फायर सर्विस की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची लोग नाराज हो गए। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


वहीं पकड़ी खास गांव में आग से कई किसानों की फसल जल गई। करौंदी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली के गंभीरपुर माड़ीपार में आग लग गई। चार बिगहा गेहूं की फसल जल गई। गांव के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सूचना के बाद भी फायर सर्विस और पुलिस का फोन नहीं उठा। शॉर्ट सर्किट से बढ़या बुजुर्ग गांव में आग लग गई। आग से करीब चार एकड़ फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग काबू पाया। वहीं शहर चकियवा रोड पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर में सुबह तीन बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें