फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर तोड़ी गई कच्ची शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
ईंट भट्ठे की कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज/लार। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग का अभियान जारी है। गुरुवार को संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया। लार में एक भाजपा नेता के भी ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब की भट्टी धधकती मिली।
विज्ञापन

बरहज पुलिस की टीम ने परसियां देवार में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस को देख धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। एसआई ने बताया कि करीब 15 ड्रम लहन नष्ट किया गया है। उधर, लार नगर के बिजली घर के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर गुरुवार को छापामारी की गई। वहां से 200 लीटर लहन के साथ 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कई शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। इस बाबत एसडीएम विनीत सिंह ने बताया कि मिनी शराब फैक्ट्री के तौर ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस व आबकारी विभाग टीम ने नष्ट कर दिया है।

चार ईंट-भट्ठे सीज
भाटपाररानी। खनन निरीक्षक उमाकांत ने गुरुवार को खामपार थानाक्षेत्र के चार ईंट-भट्ठों को अवैध रूप से चलाए जाने के कारण सीज कर दिया। खनन निरीक्षक ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के चार ईंट भट्ठा को प्रदूषण फैलाने में अनियमितता बरतने, एनओसी में दोषी पाने, अवैध मिट्टी खनन कर ईंट भट्ठे पर जमा करने व स्वच्छता प्रमाण पत्र मौके पर नहीं उपलब्ध किए पर कार्रवाई की गई है। सीज किए गए ईंट भट्ठों में बनकटा थाना के ग्राम भड़सर निवासी विभा देवी के नाम से खामपार थाना के नोना कपरदार में स्थित ईंट भट्ठा, बरईपार पांडेय निवासी वीरेंद्र, शिवेंद्र प्रताप शाही का ग्राम खामपार व ग्राम बंगरा में चल रहा गंगा कुशवाहा का ईंट भट्ठा शामिल है। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक की तहरीर पर ईंट भट्टों को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें