वाराणसी (बलिया) के ध्यानार्थ
पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत
बेल्थरा रोड से टमाटर लेकर देवरिया जा रहा रोहित घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मईल। मईल मुसैला मार्ग पर रविवार को अल सुबह टमाटर लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यापारी घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बलिया के बेल्थरा रोड से व्यापारी रोहित पिकअप से टमाटर लादकर देवरिया लेकर जा रहा था। अभी वह मईल मगहरा मार्ग पर परसिया अली गांव के समीप पहुंचा था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रोहित को गाड़ी से निकाला, जबकि चालक बलिया के उभांव क्षेत्र का इकसार निवासी 23 वर्षीय बलवंत पासवान गाड़ी के नीचे दबा पड़ा था। पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर लोगों की मदद से उसका शव बाहर निकवाला। इंस्पेक्टर शुभनरायण दूबे ने बताया कि चालक के घर वालों को सूचना दे दी गई है।
इनसेट
कार की टक्कर से एक घायल
लार रोड। मईल क्षेत्र के पिपरा सरवन गांव के सामने कार की टक्कर से सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विराजमाल निवासी जयराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें भागलपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।