फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा को बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
गौरी बाजार। खेत की ओर गई कक्षा-8 की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भोर में परिजन उसे ढूंढते पहुंचे तो छात्रा गांव के ही एक घर में बंद मिली। उसका मुंह दुपट्टे से बांधा गया था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी पास के ही विद्यालय में कक्षा-8 की छात्रा है। सोमवार की रात वह मां के साथ सोई थी। देर रात वह शौच के लिए खेत की ओर जाने की बात कह घर से निकली। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो मां ने खोजबीन शुरू की। भोर में करीब 5 बजे छात्रा गांव के ही एक घर में बंद मिली। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजन अंदर पहुंचे तो दुपट्टे से छात्रा का मुंह बंधा हुआ था। कमरे में वह निढाल होकर पड़ी थी। छात्रा ने बताया कि गांव का ही युवक उसे जबरन उठाकर यहां लाया और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता को लेकर मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इस संदर्भ में गौरीबाजार थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें