फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
हथियारो का तस्करी करने वाले पुलिस के हत्थे चढे एसपी ने किया पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा दिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पिस्टल और एक तमंचा मिला। इसमें एक तस्कर को एक साल पूर्व आजमगढ़ एसटीएफ ने कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करों ने कुछ साथियों का नाम बताया है, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

असलहा तस्करों की सूचना पर स्वाट टीम और रुद्रपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कछार में दबिश दी। मौके से रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबिनापुर गांव निवासी साहब दयाल यादव, मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के मालनापुर गांव निवासी लाल बहादुर यादव और एकौना थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामनयन राय को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पिस्टल और एक तमंचा, दो कारतूस मिला। एसपी राकेश शंकर ने पत्रकारों से बताया कि तीनों बदमाश असलहा की तस्करी करते हैं। इनका नेटवर्क देवरिया के अलावा मऊ, गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर तक फैला है। अवैध असलहा की तस्करी की सूचना काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थी लेकिन सटीक लोकेशन नहीं मिलने के कारण तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों ने कुछ साथियों का नाम बताया है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। साहब दयाल यादव शातिर बदमाश है। आजमगढ़ पुलिस ने अवैध कारबाइन के साथ उसे गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद साहब दयाल का नेटवर्क सक्रिय हो गया। तस्करों को गिरफ्तार करने वालों में रुद्रपुर कोतवाल छोटेलाल, सदर कोतवाली के एसएसआई भीष्मपाल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अनिल यादव, सिपाही राहुल सिंह, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्रा, प्रद्युम्न जायसवाल, अरुण खरवार, प्रशांत शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, मेराज खान, फतेह बहादुर, सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें