फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े व्यवसायी से लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने थोक सब्जी व्यवसायी की कनपटी पर असलहा सटाकर दिन-दहाड़े 2 लाख 83 हजार रुपये, बही-खाता और अन्य कागजात लूट लिए। सनसनी खेज घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने व्यवसायी के पैर पर गोली चलाई। संयोग से गोली मिस कर गई। बदमाशों ने केसरिया रंग का गमछा बांध रखा था। घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, जेल चौकी इंचार्ज और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सदर कोतावाली के न्यू कॉलोनी स्थित आबिदा हॉस्पिटल निवासी आबिद अली और आशिक अली पुत्र हैदर अली देविरया-सलेमपुर मार्ग स्थित अगस्तपार थोक मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं। सोमवार को दोनों भाई सुबह मंडी गए। मंडी से करीब 11.30 बजे बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। उनके पास वसूली का 2 लाख 83 हजार रुपये एक बैग में था। दूसरे बैग में बही-खाता और अन्य कागजात थे। बाइक आबिद चला रहे थे, पीछे आशिक बैठे थे। दोनों जैसे ही गेट से करीब बीस कदम की दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से तीन बाइक पर सवार असलहाधारी बदमाश ओवर टेक कर रोक लिया। बैग छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर एक बादमाश ने आबिद पर तमंचे से एक फायर झोंक दिया। संयोग से गोली मिस कर गई। इसके बाद एक बदमाश ने आबिद के कनपटी पर तमंचा सटाकर नोटों से भरा बैग, बही-खाता तथा कागजात वाला बैग लेकर सलेमपुर रोड की तरफ भाग निकले। पीड़ित भाइयों के मुताबिक बदमाश पांच बाइक पर थे, लेकिन घटना को तीन बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। पीछे एक बुलेट और एक अन्य बाइक थी। घटना की सूचना पर जेल रोड पुलिस चौकी पर व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा। व्यवसायी आबिद की तहरीर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनसेट
बही-खाता चले जाने की सबसे ज्यादा चिंता
व्यवसायी आबिद और आशिक को 2 लाख 83 हजार रुपये लूट की घटना से नहीं है, बल्कि बही-खाता वाला बैग चले जाने ज्यादा परेशान हैं। उनका मानना है कि जान बचे तो लाख पाए। अगर गोली चल गई होती तो क्या होता। पैसा गया तो गया, बही-खाता जाने से बहुत ही नुकसान होगा। बताया जा रहा है बही-खाता में लाखों रुपये के बकाएदारों के नाम और पता अंकित है।
विज्ञापन

इनसेट
मंडी परिसर में नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार करने वाले मंडी परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। व्यापारी अपने किस्मत पर कारोबार कर रहे हैं। मंडी गेट पर पिकेट ड्यूटी तक नहीं लगती। व्यापारी लाखों रुपये रिस्क पर लेकर बैंक में जमा करने जाते हैं। मंडी के निकट किसी बैंक की शाखा नही हैं। मंडी से जेल रोड पुलिस चौकी की दूरी करीब एक किलोमीटर है।
शक में तीन लोग पकड़ गए
शक के आधार पर एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक सफेद रंग की अपाची के साथ तीन लोगों को पूछताछ के लिए बैठाए गए हैं। अपाची सवार युवकों का कहना था कि वे भाटपारानी थाना क्षेत्र के हैं। सोमवार को कोर्ट में तारीख देखने आए थे। उधर खरजरवा रोड से एक बुलेट मोटर साइकिल के साथ एक नेपाली युवक को कोतवाली में पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें