फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीनने के बहाने करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर में कुछ दिन पूर्व हुई दो चोरी की वारदातों का सदर पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्त को गोबरहवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी कूड़ा बीनने वाले हैं और रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगाई थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि तीन लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। टीम ने छानबीन के दौरान गोबरहवा बाजार के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम खखडिय़ा थाना बृजमनगंज, दुर्गेश पुत्र राम प्रसाद ग्राम कडजहवा थाना जोगिया व कृष्ण पुत्र भोला ककरहीं थाना जोगिया के रूप में हुई। राजेंद्र गोबरहवा बाजार, दुर्गेश व कृष्ण वर्तमार कांशीराम आवास में रह रहे थे। पूछताछ में इन्होंने कुछ दिन पूर्व पेट्रोल पंप बांसी रोड स्थित एक मकान व थरौली में हुई चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। एसओ ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की एलईडी टीवी, दो हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

रेकी कर देते थे चोरी को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पकड़े आरोपी कूड़ा बीनने का काम करते थे। इसी दौरान वह घर की रेकी करते थे, जिस घर में कोई नहीं दिखता था, उसका ताला तोड़कर चोरी कर कूड़े के बोरे में रखकर निकल जाते थे। इस वजह से किसी को पता भी नहीं लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें