फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर शोषण, पंचायत में 10 लाख में हुई सुलह

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बरहज। शारीरिक शोषण की विवाहिता की पुलिस में शिकायत पर अंतत: बिरादरी की पंचायत में दस लाख रुपये में सुलह हो गई। शिकायत के बाद थाने लाया गया युवक भी रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी यहां के एक युवक से की थी। बताया जा रहा है कि उसने यह शादी दो बीघा जमीन बेचकर की थी। गत दिवस वह विवाहिता यहां थाने आई और पुलिस में शोषण की शिकायत की। तहरीर में उसने बताया कि उसका पति के शारीरिक रूप से अक्षम था। उसका आरोप था कि इसका खुलासा होने पर सास-ससुर, ननद आदि ने उसकी शादी कराने देवर से का वादा किया। इसी वादे पर देवर ने एक साल तक उसका शोषण किया। जब देवर की शादी कहीं और तय की गई तो उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए देवर को थाने लाई। इसके बाद बिरादरी की पंचायत शुरू हो गई। आखिरकार मंगलवार रात ससुरालियों ने विवाहिता को 10 लाख का चेक देकर शिकायत वापस लेने को राजी किया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने दोनों पक्षों में सुलह की तस्दीक की है। यह समझौता यहां दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें