फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लाठी से अनियंत्रित बाइक सवार ने डीएम के माली को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चलाई लाठी, बाइक सवार समेत दो घायल
विज्ञापन


डीएम आवास के पास हुई घटना, दोनों को अस्पताल भेजवाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुलिस की चलाई लाठी से अनियंत्रित हुए बाइक सवार युवक ने गेट पर खड़े माली को टक्कर मार दिया। दोनों को चोट लगी और तड़पने लगे, लेकिन किसी पुलिसवाले ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। एक समाजसेवी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

गरुणपार मोहल्ले का रहने वाला नीतीश गुप्त बुधवार की दोपहर में सिविल लाइंस की तरफ से सुभाष चौक की तरफ जा रहा था। अभी वह डीएम बंगला के पास पहुंचा था कि सीएम की सुरक्षा में लगे एक सिपाही ने उस पर डंडा चला दिया। इससे नीतीश बाइक पर अनियंत्रित होकर डीएम बंगला गेट पर खड़े माली को टक्कर मार दिया। इस घटना में नीतीश के साथ ही गौरीबाजार के बर्दगोनिया गांव निवासी माली राजेश चौहान घायल हो गए। पुलिसवालों ने दोनों को अस्पताल भेजने की बजाय मुंह फर लिए। एक समाजसेवी के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मामूली रूप से घायल माली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन नीतीश के नाक पर गंभीर चोट लगी है। उसका उपचार चल रहा है। यहां पर सीओ सिटी और सदर कोतवाल ड्यूटी कर रहे थे। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं है, जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें