फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के विवाद में चली गोली, एक घायल
विज्ञापन


शहर के रामगुलाम टोला में बुधवार की रात हुई घटना
केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामगुलाम टोला मोहल्ले में बुधवार की रात साढ़े 10 बजे मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इसी बीच किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके से दोनों तरफ से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। केस दर्ज कर मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात रामगुलाम टोला मोहल्ले में आकाश सिंह और मनीष राजभर के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग लामबंद हो गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग मनीष के घर में घुस गए और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली मनीष राजभर के पेट में लगी और वह घायल हो गया। मारपीट की घटना में मनीष के पिता शंकर समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोली लगने से मनीष राजभर घायल हुआ है। अन्य तीन लोगों को भी चोट लगी है। शंकर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने देव सिंह और आकाश सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया और तमंचा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें