फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान मंजूर पर हेलमेट पसंद नहीं

विज्ञापन
यातायात सुरक्षा माह में भी शहर के सुभाष चौक से बिना हेलमेट तीन सवारी गुजरता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। हेलमेट भले ही सिर की सुरक्षा के लिए हो, लेकिन बाइक चलाते समय जिले के ज्यादातर लोग इसे पहनना मुनासिब नहीं समझते। तभी तो हेलमेट के अभाव में चालान की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 10 महीने में यातायात पुलिस ने 24 हजार से अधिक लोगों का नियमों की अनदेखी पर चालान काटा है। ऐसे लोगों ने 28 लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया है। इसमें 90 फीसदी कार्रवाई हेलमेट नहीं पहनने वालों पर हुई है। बावजूद लोगों की आदत में बदलाव नहीं। शहर की सड़कों पर फर्राटे भरने वाले हर दस में से छह बाइक सवार बिना हेलमेट के ही चल रहे हैं। शनिवार दोपहर महज 30 मिनट के दौरान सुभाष से गुजरने वाले 230 बाइक सवारों में महज 70 ही हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन

आंकड़े बता रहे हैं कि जिले में हर दूसरे दिन सड़क हादसे में एक की जान गई है। इन दुर्घटनाओं से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तीन सवारी की बात कौन करे अब तो दो पहिया वाहन पर चार-पांच की संख्या में लोग बैठ कर चल रहे हैं। उन्हें न तो अपनी चिंता है और न ही परिवार के सदस्यों की। लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल नवंबर में यातायात माह चलाया जाता है। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। ऐसा नहीं करने वालों पर सख्ती की जा रही है। यातायात माह के चलते तमाम लोग नियमों का पालन करने लगते हैं, लेकिन माह बीतने के बाद पुराने ढर्रे पर काम करने लगते हैं। यह लापरवाही दुर्घटना का कारण बन रही है। यातायात विभाग ने जनवरी से अक्तूबर तक की गई जांच में नियम तोड़ते हुए 24402 लोगों को पकड़ लिया। लगभग 17 हजार लोगों ने तुरंत जुर्माना भरकर छुटकारा पा लिया। सात हजार से अधिक लोगों ने सीओ कार्यालय या कोर्ट में जुर्माना भरा है।


ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी जा रही है। कोशिश है कि लोग खुद नियमों के पालन के प्रति सचेत बनें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरुक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वरुण मिश्र, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें