फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना में एजेंसी मालिक से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के पास घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने एजेंसी मालिक से लूट का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर लुटेरों ने राड से प्रहार कर एजेंसी मालिक को घायल कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ाने पर लुटेरे भाग गए। गंभीर रूप से घायल एजेंसी मालिक का पकड़ी बीरभद्र में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

कुशीनगर के तमकुही रोड के रहने वाले मासूम अली की रामपुर कारखाना के आनंदनगर चौराहे पर जनता हीरो मोटर्स नाम से हीरो कंपनी की एजेंसी है। बुधवार की शाम सात बजे वह एजेंसी से फाजिलनगर के लिए निकले। बताया जा रहा है कि उन्होंने बैग में रुपये रखे थे और पीठ पर टांग लिया था। अभी विद्युत उपकेंद्र इमिलिया के पास पहुंचे थे कि तीन युवक एक बाइक से रास्ते में खड़े मिले। तीनों ने उन्हें घेर कर रोक लिया और बैग छीनने लगे। लुटेरे जब असफल हुए तो राड से प्रहार कर मासूम अली को घायल कर दिया। पास के ही तीन चार घरों के लोग दौड़कर पहुंचे तो लुटेरे अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। लोगों ने घायल एजेंसी मालिक को उपचार के लिए पकड़ी बीरभद्र के निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रामपुर कारखाना के इस्पेक्टर प्रभातेश का कहना है कि सूचना मिलते ही वे लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें