फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने ही लगाया था अनीता की लाश को ठिकाने

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा के कैथवलिया पुल के नीचे मिले युवती के शव की पहचान हो गई। ओलीपट्टी गांव की अनीता के शव को अपनों ने ही ठिकाने लगाने के लिए पुल के नीचे फेंका था। लाश की फोटो वायरल होने के बाद गांव के लोगों ने उसकी पहचान की तो घरवालों ने गरीबी के कारण शव फेंक आने की बात कही। हालांकि, पुलिस को इस दलील पर यकीन नहीं है। परिवारवाले युवती की मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, लेकिन पुलिस सच जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बघौचघाट के ओलीपट्टी गांव निवासी भीमबली मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पांच बेटियां रीमा, सीमा, अनीता, विनीता और काजल हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अनीता (20) पिछले साल इंटर की पढ़ाई पूरी की। वह घर पर ही रहती थी। मां इंदू देवी ने बताया कि अनीता की तबीयत खराब थी। मंगलवार को मछैला चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के वहां उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर उसे पीएचसी पथरदेवा ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदू देवी ने बताया कि इसके बाद उसे लेकर घर जा रहे थे। गरीबी के चलते कुछ रिश्तेदारों के सहयोग से बोरे में भरकर उसे कैथवलिया पुल के नीचे फेंक दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची इंदू देवी ने ऐसा ही बयान दिया। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें