फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर पिटाई करने वालों पर एससी-एसटी का केस

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के किशुनपाली गांव में डीह की जमीन पर कब्जे के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने महिला की घर में घुस पिटाई कर दी थी। महिला पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किशुनपाली गांव निवासी संतू गोंड़ ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रामपुर कारखाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। संतू का आरोप था कि गांव के ही बृज बिहारी पांडेय, अतुल, उमेश और उमेश पांडेय 10 अक्तूबर को डीह की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। पत्नी लाची देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्नी की पिटाई कर दी। वह किसी तरह बचकर घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की। पूरा घटनाक्रम घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। लोगों ने लाची देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें