फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की हत्या में पति और ससुर भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। पवनार गांव में चार दिन पहले हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों को नूनखार स्टेशन के पास से शुक्रवार की भोर में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों की तलाश पिछले चार दिनों से कर रही थी।
विज्ञापन

मृतक बबिता की मां रीता देवी की तहरीर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। राती देवी ने पुलिस को बताया कि पुत्री बबीता (22) की शादी सात माह पहले खुखुंदू के पवनार निवासी श्याम पुत्र शुभनारायण के साथ की थी। चार दिन पहले बबीता का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में पुलिस ने पति श्याम और ससुर शुभनारायण के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की भोर में श्याम और शुभनारायण को नूनखार स्टेशन से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें