फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और तीमारदार भिड़े, तीन घंटे बाधित रही स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
अस्पताल में बवाल के बाद इलाज के लिए परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएचसी पर मंगलवार को अधीक्षक से एक मरीज का तीमारदार उलझ गया। जिसके कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं करीब तीन घंटे तक बाधित रही। विवाद के कारण सीएचसी के सभी डॉक्टर मरीजों का इलाज बंद कर कोतवाली पहुंच गए। डॉक्टरों नेे तीमारदारों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़ रहे। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट र्गई है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अस्पताल के ऑफिस में सरकारी काम निपटा रहे थे। इस दौरान ऑफिस में पहुंचकर शिवाला वार्ड के अमित श्रीवास्तव और सुशील श्रीवास्तव एक बच्चे के इलाज को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप हैं कि दोनों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामला बिगड़ गया और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। इस पर डॉक्टरों ने काम बंद कर थाने पहुंच गए। डॉक्टरों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। वही दूसरी ओर अमित और सुशील ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मासूम बच्चे का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ओपीडी छोड़कर ऑफिस में बैठे थे। ऑफिस में जाकर बच्चे को देखने का अनुरोध किया। इस बात पर डॉक्टर ने अपना आपा खो दिए। उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें