फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने पहुंचे खनन अधिकारी को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामपुर कारख़ाना (देवरिया)। अवैध बालू खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे खनन अधिकारी पर दबंगों ने हमला कर दिया। ट्रैक्टर से उनके वाहन में टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। बाद में दबंग बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित छोटी गंडक घाट का है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। एक नामजद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध बालू खनन का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। किसी ने इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी उमाकांत को दी। बुधवार को जिला खनन अधिकारी उमाकांत मौके पर पहुंचे तो खनन माफिया बालू ट्रैक्टर ट्राली पर लाद रहे थे। खनन अधिकारी को देखते ही वह भागने लगे। उन्होंने हाथ देकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनकीबोलेरो पर ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त कर कुचलने का भी प्रयास किया। मौके पर बाइक छोड़ दबंग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी उमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने मुसहरी गांव निवासी आलोक राव और अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास, वाहन क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ विनय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस संरक्षण में चल रहा अवैध बालू खनन
देवरिया। सीबीआई जांच के दायरे में होने के चलते जिले में खनन पर रोक है। बरहज के पास सरयू नदी से एक घाट का ही पिछले वर्ष पट्टा हुआ था। इसके अलावा अन्य सभी नदियों से किसी तरह का खनन या बालू निकासी नहीं की जा सकती। बावजूद पुलिस की शह पर माफिया बेखौफ ढंग से खनन करा रहे हैं। छोटी गंडक, सरयू, राप्ती के तटों पर खनन माफिया सक्रिय हैं। बालू का अवैध परिवहन भी जोरों पर है। खनन माफिया के बुलंद हौसलों का ही प्रमाण है कि दिन के उजाले में भी वह खनन से पीछे नहीं है। गौर फरमाने वाली बात है कि इस समय लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। पुलिस-प्रशासन चौकसी के दावे कर रही है, बावजूद अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हमला
देवरिया। खनन रोकने की कोशिश में जिला खनन अधिकारी पर पहले भी हमला हो चुका है। करीब छह माह पहले खामपार थाना क्षेत्र में बिहार की ओर तस्करी का बालू भरा ट्रक रोकने पर माफिया ने उनके वाहन पर हमला कर दिया था। बाद में खनन अधिकारी की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें