फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारने के बाद घर पहुंचा था विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश जायसवाल हत्याकांड
विज्ञापन


- भीड़ को समझाने में उलझ गई पुलिस और फरार हो गया हत्यारोपी

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के मठिया माफी गांव के व्यापारी योगेश जायसवाल को गोली मारने के बाद आरोपी विवेक सिंह घर पहुंचा था। योगेश के मौत की जानकारी होने पर वह फरार हो गया। फरार होने के काफी देर बात पुलिस उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन

योगेश हत्याकांड में अब तक की चली जांच में पुलिस को नई जानकारी मिली है। इसके अनुसार, योगेश को गोली मारने के बाद विवेक सिंह साथी मन्नू संग अपने घर पहुंचा था। करीब दो घंटा तक वह घर पर इत्मीनान से रहा। इधर, गोली लगने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी थी। हत्यारोपी को जब सूचना मिली कि योगेश की मौत हो गई है तो वह मोबाइल स्वीच ऑफ कर फरार हो गया। शनिवार शाम हुई इस हत्या के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ ही है। चर्चा है कि विवेक सिंह अपने राजनीतिक आकाओं के संरक्षण में नेपाल भाग गया है। पुलिस इस बिंदु को भी केंद्र मानकर जांच कर रही है। एक टीम गोरखपुर से बड़हलगंज इलाके तक लगातार बनी हुई है। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि अगर लोगों का सहयोग मिला होता तो हत्यारोपी विवेक सिंह को पकड़ लिया गया होता। गोली मारने के बाद काफी देर तक वह घर पर रहा और मोबाइल भी ऑन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें